नवीनतम
भारत
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शनिवार को विभागीय स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
भदोही। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शनिवार को विभागीय स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में ग्रामीण युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भूतपूर्व अध्यक्ष जिला युवक समिति भदोही भानु प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर युवाओं को देशप्रेम की भावना के साथ खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है।
प्रतियोगिताओं के समापन के बाद जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रवि कुमार तिवारी ने अग्निवीर योजना के माध्यम से भारतीय सेना में चयनित युवाओं प्रदीप, गौरव सिंह, अक्षय, ऋषभ यादव, आदित्य, शिवांशु मिश्र एवं नरेश चन्द्र को सम्मानित किया। उन्होंने चयनित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में धारा विसम्भर पट्टी की टीम विजेता तथा धनापुर उत्तरी की टीम उपविजेता रही। वहीं कबड्डी में चकमान-धाता की टीम ने प्रथम तथा धारा विसम्भर पट्टी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजाराम पाल, विजयभान, देवेन्द्र सिंह, जगजीवन, विनोद, सुचेत, दिलबहार, रामफल एवं मोहनलाल सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
swatantra prabhat Bhadohi Bhadohi News uttar pradesh news national sports day volleyball tournament sports competition mental development physical fitness rural youth Sports development Youth Empowerment youth achievement Indian Army selection Youth Welfare Sports Talent Bhanu Pratap Singh Agniveer Scheme Uttar Pradesh Sports Rural Sports Youth Welfare Department Major Dhyan Chand Kabaddi Tournament Sports Activities Ravi Kumar Tiwari Player Felicitation Volleyball Winner Kabaddi Winner Bhadohi Sports National Sports Day Celebration


Comments