मीडिया से रूबरू हुए नवागत थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह
नवागत थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद रविवार को थाना परिसर में क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
बाजार शुक्ल अमेठी। नवागत थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद रविवार को थाना परिसर में क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।थाना अध्यक्ष ने कहा कि थाने पर अपनी फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ पुलिसकर्मी मित्रवत व्यवहार करेंगी और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशानी न हो और उसे समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से न्याय मिले, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
मीडिया कर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र से जुड़ी पुलिस एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक सूचनाओं का पत्रकार बंधुओं के साथ उचित माध्यम से आदान-प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाचार संकलन के दौरान मीडिया कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण अंग है। पत्रकार अपनी खबरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने, कानून का पालन करने तथा सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पत्रकारों से पुलिस का सहयोग करते हुए आमजन को साइबर अपराध, नशे, यातायात नियमों और अन्य सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूक करने में योगदान देने की अपील की।बैठक के दौरान पत्रकारों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यक विषयों से थाना अध्यक्ष को अवगत कराया। थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस, पत्रकार और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।इस अवसर पर क्षेत्र के कई पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
Amethi अमेठी amethi news police station Law and order traffic rules police administration कानून व्यवस्था अमेठी समाचार पारदर्शी कार्रवाई Public Awareness गजेंद्र प्रताप सिंह Gajendra Pratap Singh पुलिस प्रशासन cyber crime awareness साइबर अपराध जागरूकता यातायात नियम Anti Drug Campaign जनजागरूकता नशा विरोधी अभियान शांति व्यवस्था फरियादियों की सुनवाई Journalist Meeting Station House Officer Public Grievances media interaction बाजार शुक्ल थाना अध्यक्ष पत्रकार बैठक पुलिस मीडिया समन्वय आमजन की समस्याएं निष्पक्ष कार्रवाई मीडिया संवाद पत्रकारों की भूमिका सामाजिक अपराध पुलिस पत्रकार समन्वय थाना परिसर Bazar Shukul Police Media Coordination Peace and Security Transparent Action Fair Action Journalist Role Social Crimes Police Journalist Coordination


Comments