नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनजागरण अभियान
कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
नैनी, प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से जनजागरण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष एवं कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव ने किया। यह अभियान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के निर्देशन में आयोजित किया गया।नंदन तालाब स्थित किसान मोर्चा कार्यालय से भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने घर-घर जाकर लोगों को 15 अगस्त के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसी उद्देश्य से कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर महामंत्री कृष्ण कुमार शुक्ला, सेक्टर प्रभारी पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी, सेक्टर प्रभारी पंकज शर्मा, नैनी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, महामंत्री उमेश सेन, बाबूजी यादव, राणा श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं बच्चे मौजूद रहे।
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात भाजपा कार्यकर्ता har ghar tiranga BJP Kisan Morcha Uttar Pradesh Politics Naini Prayagraj News नैनी प्रयागराज संजय श्रीवास्तव Independence Day Celebration Independence Day 2026 हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति अभियान National Flag Campaign स्वतंत्रता दिवस 2026 भाजपा किसान मोर्चा तिरंगा जनजागरण अभियान 15 अगस्त कार्यक्रम राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता


Comments