गड्ढा मुक्त सड़क की मांग को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज

नगर और आसपास की जर्जर सड़कों को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
 
लालगंज (रायबरेली)।
 
नगर और आसपास की जर्जर सड़कों को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
 
प्रतिनिधिमंडल ने नगर की प्रमुख सड़कों और नगर से बाहर जाने वाले मार्गों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि बरसात के कारण सड़कें जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।
 
इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल रोड, आचार्य नगर रोड, सब्जी मंडी मार्ग, गल्ला मंडी मार्ग और अंबेडकर मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। इसके अलावा तहसील रोड और रायबरेली रोड रेलवे क्रॉसिंग से ब्लॉक तक का मार्ग भी जर्जर हो चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
 
स्कूली बच्चे और राहगीर भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में यदि नई सड़क बनाना संभव नहीं है तो कम से कम गड्ढों को भरकर मार्गों को गड्ढा मुक्त कराया जाए।
 
इससे व्यापारियों, मरीजों, छात्रों और आम लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष उद्योग मंच हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि खराब सड़कों से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए प्रभावी कदम उठाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सानू बाजपेई, जिला महामंत्री अप्पू शर्मा, नगर उपाध्यक्ष शीलू त्रिवेदी और नगर युवा प्रचार मंत्री आशुतोष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें