नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गंगा एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर पलटी, चालक समेत चार घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
लालगंज (रायबरेली)। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 447 पर हुआ
दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।मुजफ्फरनगर के द्वारकापुरी निवासी अलक्षेन्द्र प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ एक न्यायालय संबंधी मामले में प्रयागराज जा रहे थे।
इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में अलक्षेन्द्र प्रताप सिंह और चालक रंजीत वर्मा निवासी बचनजी कॉलोनी, नई मंडी, मुजफ्फरनगर सहित चार लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल चालक रंजीत वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल अन्य लोगों को उपचार के लिए उन्नाव ले जाया गया है।


Comments