नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
रोजाना ठिकाना बदलकर तेंदुआ वन विभाग के लिए बना चुनौती
क्षेत्र में पिछले 12 दिनों से तेंदुए की डर दहशत बनी हुई है। रोजाना तेंदुआ लगातार अपने ठिकाने बदलकर अलग-अलग गांवों में दस्तक दे रहा है।
स्वतंत्र प्रभात
बरेली/ क्योलड़िया
क्षेत्र में पिछले 12 दिनों से तेंदुए की डर दहशत बनी हुई है। रोजाना तेंदुआ लगातार अपने ठिकाने बदलकर अलग-अलग गांवों में दस्तक दे रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। वन विभाग की तमाम कोशिशें और दावे अब तक पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।
हाल ही में भऊआ बाजार गांव में तेंदुए ने एक बाड़े में घुसकर एक साथ 7 बकरों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। इस बड़ी घटना के बाद हरकत में आए वन विभाग ने गांव में एक पिंजड़ा लगाया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। इसके बावजूद तेंदुए की मूवमेंट पर कोई लगाम नहीं लग सकी है। बुधवार को तेंदुए को प्रह्लादपुर के जंगलों में देखा गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। इसके अलावा, जवेदा ईंट भट्टे के चौकीदार नरेश और ग्रामीण विद्याराम ने भी तेंदुए को बेहद करीब से देखने का दावा किया है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें तुरंत दोनों घटनास्थलों पर पहुंचीं। टीम ने वहां से तेंदुए के पदचिह्नों (पगमार्क) के सैंपल कब्जे में लिए हैं। फिलहाल क्षेत्र में वन दरोगा और बीट प्रभारियों के नेतृत्व में चार टीमें दिन-रात तेंदुए को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग कर रही हैं। वन विभाग की टीम में राजू मौर्य, लवकुश गुप्ता, बीट प्रभारी अकबर अली, संजीव यादव और कड़ेराम आदि शामिल हैं।
हालांकि, चालाक तेंदुआ लगातार अपनी लोकेशन बदलकर वन विभाग के पिंजड़ों और टीमों को चकमा दे रहा है। तेंदुए के डर से किसानों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया है, जिससे खेती का काम ठप होने की कगार पर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।


Comments