प्रयागराज स्टेशन बनेगा आधुनिक विश्वस्तरीय वाणिज्यिक केंद्र

64.06 करोड़ रुपये का अनुमानित अनुबंध, फूड कोर्ट, गेमिंग जोन, शॉपिंग क्षेत्र और भूमिगत पार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी विकसित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

दया शंकर त्रिपाठी

ब्यूरो, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज स्टेशन के सिविल लाइंस साइड स्थित पब्लिक प्लाजा एवं वाणिज्यिक आर्केड को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्टेशन परिसर में बहुउद्देशीय वाणिज्यिक गतिविधियों और प्रवेश-नियंत्रित भूमिगत पार्किंग के स्थापना, संचालन एवं अनुरक्षण के लिए 7 अगस्त 2026 को ई-नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

आईआरईपीएस के ई-नीलामी पट्टा मॉड्यूल के माध्यम से 15 वर्ष की अवधि के लिए आयोजित इस नीलामी में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इसके परिणामस्वरूप 2 करोड़ 41 लाख 51 हजार रुपये का सर्वाधिक वार्षिक लाइसेंस शुल्क प्राप्त हुआ। अनुबंध का कुल अनुमानित मूल्य करीब 64.06 करोड़ रुपये है, जिसमें चौथे वर्ष से लागू होने वाली 10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि भी शामिल है। रेलवे के अनुसार, यह अब तक का सर्वाधिक गैर-किराया राजस्व अनुबंध मूल्य है।

परियोजना के तहत स्टेशन परिसर में फूड कोर्ट, मनोरंजन एवं गेमिंग जोन, खेल गतिविधियों के लिए टर्फ स्पोर्ट्स जोन, खरीदारी एवं खुदरा क्षेत्र, सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र तथा प्रवेश-नियंत्रित भूमिगत पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

EVM तुरंत बंद हो, बैलेट पेपर से हो चुनाव Read More EVM तुरंत बंद हो, बैलेट पेपर से हो चुनाव

रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्टेशन परिसर में आधुनिक व्यावसायिक वातावरण तैयार करना, गैर-किराया राजस्व में वृद्धि करना और प्रयागराज स्टेशन के आसपास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने चल रहे काम का इंस्पेक्शन किया Read More म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने चल रहे काम का इंस्पेक्शन किया

प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना स्टेशन की व्यावसायिक संभावनाओं को नई दिशा देगी और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी। साथ ही प्रयागराज स्टेशन को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय रेलवे केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

रजिस्ट्री व्यवस्था पर बवाल, दूसरे दिन भी ठप रही रजिस्ट्रियां Read More रजिस्ट्री व्यवस्था पर बवाल, दूसरे दिन भी ठप रही रजिस्ट्रियां

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें