नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पीडीए चौपाल में सपा ने साधा भाजपा पर निशाना
पिछड़ों के आरक्षण को खत्म कर बाबा साहब के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर संविधान बचाओ पीडीए चौपाल सपा नेता शैलेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई ,और समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता जिला सचिव जगदीश प्रसाद के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की भाजपा ने पिछड़ों का बंटवारा कर सिर्फ उन्हें कमजोर करने का काम किया और पिछड़ों की एकता में नींबू निचोड़ने का काम किया और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म कर बाबा साहब के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही सविता समाज नाई को राजनीति में भागीदारी सम्मान और अधिकार देने का काम किया है। सविता समाज नाई का हित सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है ।उन्होंने अपने समाज के लोगों से कहा कि आप अपने बच्चों को शिक्षित करें जब हमारा समाज शिक्षित होगा तभी हम सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे ।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के सपनों को हम तभी साकार कर सकते हैं।
जब हम शिक्षित होंगे उनके कार्य कुशलता तथा उनके संघर्ष सामाजिक कार्यों और उनकी सादगी तथा ईमानदारी का लोहा आज भी दुनिया मानती हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के बल पर ही यह मुकाम हासिल किया। भाजपा की सरकार कभी भी पिछड़ों के हितेषी नहीं रही है । पूरे प्रदेश में अपने नाई समाज को एकजुट कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर है जिसका खामियाजा इस देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अब इस देश का मजदूर किसान नौजवान जाग गया है ।
इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, विभा शुक्ला, राम मिलन भारती, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, जुबेदा चौधरी, प्रदीप पत्थरकट, घिसियावन यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, फिरोज आलम, रिंदु पासवान, डॉ अमित शर्मा, आशीष शर्मा, प्रमोद शर्मा, पारस शर्मा, सुजीत शर्मा, शिवदत्त शर्मा, राधेश्याम शर्मा, रामबाहाल शर्मा, राम अवतार शर्मा, शिवकरण शर्मा ,सर्वेश शर्मा, लाल जी शर्मा, प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।
akhilesh yadav swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात अखिलेश यादव OBC Reservation महंगाई मुद्दा BJP Criticism पिछड़ा वर्ग आरक्षण Samajwadi Party Event पीडीए चौपाल सिद्धार्थनगर PDA Chaupal Siddharthnagar समाजवादी पार्टी कार्यक्रम संविधान बचाओ अभियान Save Constitution Campaign शैलेंद्र शर्मा Shailendra Sharma संजय विद्यार्थी Sanjay Vidyarthi भाजपा पर निशाना नाई समाज भागीदारी Barber Community कर्पूरी ठाकुर Karpoori Thakur Inflation Issue


Comments