नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गोपीगंज में सावन माह में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवरियों की सेवा शिविर का भव्य आयोजनं
उद्घाटन शनिवार काँवरियाँ सेवा शिविर' का शुभारंभ श्री अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा किया गया
प्रयागराज/गोपीगंज। सावन के पवित्र माह में कांवरिया सेवा शिविर समिति के तत्वावधान गोपीगंज आजाद नगर उत्तरी लेन में इस वर्ष भी राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस लेन पर कांवरियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन शनिवार काँवरियाँ सेवा शिविर' का शुभारंभ श्री अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा किया गया। इस अवसर पर शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक, भदोही एवं अन्य गणमान्य अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन के साथ ही समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से कांवरियों की सेवा में जुट गए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा शिविर में काँवरियों की सुविधा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं- जैसे स्नान, शुद्ध पेयजल, विश्राम, भोजन और चिकित्सा सहायता आदि का बारीकी से जायजा लिया गया तथा आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिविर के मुख्य आयोजक जितेन्द्र गुप्ता जी एवं अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
समिति के कार्यक्रम संयोजक पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना स्वयं में पुण्य का कार्य है। इसी पवित्र भावना के साथ समिति पूरे सावन माह में सेवा कार्य को निरंतर जारी रखेगी। जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में समिति के सदस्य दिन-रात कांवरियों की सेवा में लगे हुए हैं, जिससे शिविर में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात भदोही पुलिस national highway bhadohi police राष्ट्रीय राजमार्ग Abhinav Tyagi अभिनव त्यागी Shiva Devotees सावन माह गोपीगंज कांवरिया सेवा शिविर Gopiganj Kanwariya Camp Sawan Month कांवरियों की सेवा Kanwar Yatra Service जितेंद्र गुप्ता Jitendra Gupta शिविर आयोजन Service Camp पेयजल भोजन चिकित्सा Medical Assistance भगवान शिव भक्त


Comments