नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके आकर पति ने दिया जहर
बस्ती जिले केरुधौली थाना क्षेत्र के तेलौरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर मायके पहुंचकर जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है।
बस्ती। बस्ती जिले केरुधौली थाना क्षेत्र के तेलौरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर मायके पहुंचकर जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्चना पुत्री स्वर्गीय कन्हैयालाल, निवासी ग्राम तेलौरा, पोस्ट मल्हवार, थाना रुधौली, जनपद बस्ती की शादी 13 मई को सिद्धार्थनगर जनपद के डिडई थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव निवासी शिवम से हुई थी। मृत्यु व विपदा
परिजनों का आरोप है कि शादी के लगभग दो माह बाद पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण अर्चना अपने मायके में रह रही थी। उनका कहना है कि लगभग एक माह से उसकी विदाई भी नहीं हुई थी। मृतका के छोटे भाई सौरभ के अनुसार, घटना के समय उनकी मां किसलावती बस्ती इलाज कराने गई थीं और हम चार्जर लेने गए थे। अर्चना घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका पति शिवम घर पहुंचा और कथित रूप से उसे जहर पिला दिया।
हालत बिगड़ने पर ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ का यह भी दावा है कि मौत से पहले अर्चना ने उसे बताया था कि उसके पति शिवम ने उसे जहर पिलाया है और उल्टी भी कर रहीं थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्चना तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।
.
उसकी बड़ी बहन शीला की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व छांगुड़िया गांव में हुई थी। बेटी की मौत के बाद मां किसलवती, भाई सौरभ तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा और उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
crime news swatantra prabhat basti news uttar pradesh news Siddharthnagar women safety police investigation Married Woman Death suspicious death family allegation Postmortem Investigation Domestic Dispute justice demand Rural Crime Rudhauli Police Teloura Village Archana Case Poisoning Allegation Shivam Sanjay Kumar Dubey


Comments