जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में होनहारों ने दिखायी प्रतिभा, मेडल देकर किया गया सम्मानित

जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता जूनियर स्तर का शुभारंभ शनिवार की जनपद के तीन स्थानों से हुआ। जिला स्पोर्ट

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता जूनियर स्तर का शुभारंभ शनिवार की जनपद के तीन स्थानों से हुआ। जिला स्पोर्ट स्टेडियम में बैडमिंटन व कुश्ती प्रतियोगिता का  उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक निपुण आशीष सिंह के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
 
बैडमिंटन बालक व बालिका चयन ट्रायल प्रतियोगिता में छः विकास खण्डों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में विकास खंड जोगिया को पराजित कर विकास खंड भनवापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
 
बालिका संवर्ग में विकास खंड डुमरियागंज को हराकर विकास खंड भनवापुर  प्रथम रहा।  कुश्ती प्रतियोगिता के विभिन्न भारवर्ग के बालक व बालिकाओं की छ: विकास खण्डों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
 
जिसमें 48 किलोग्राम भारवर्ग में राहुल भनवापुर, 44 किलोग्राम भारवर्ग में रामनिवास खेसरहा,  41 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद अल्ताफ खेसरहा,  38 किलोग्राम वर्ग में राजेश बांसी,  35 किलोग्राम वर्ग में राजकुमार जोगिया प्रथम रहे। वहीं बालिका संवर्ग कुश्ती के 46 किलोग्राम वर्ग में दिव्या डुमरियागंज, 42 किलोग्राम में मधु डुमरियागंज, 39 किलोग्राम भारवर्ग में शिवानी डुमरियागंज, 35 किलोग्राम वर्ग में रागिनी शोहरतगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
 
शतरंज प्रतियोगिता में नौ विकास खंडों के बालक, बालिकाओं ने प्रतिभागिता की। बालक संवर्ग में विवेक लोटन ने रुपेश खेसरहा को पराजित कर जनपदीय  विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं बालिका संवर्ग में सपना भारती को पराजित कर सना परवीन पीएम श्री विद्यालय समोगरा ने विजय प्राप्त की। 
 
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तीन विकास खण्डों ने खेल में हिस्सा लिया। जिसमें सिंगल इवेंट के बालक संवर्ग में साहिल प्रथम और अरून द्वितीय रहे और बालक डबल्स में रियाज एवं प्रभाकर विजेता बने तथा साहिल एवं अमर उप विजेता बने।
 
बालिका संवर्ग के टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आरोही विजेता अफसाना उपविजेता रही तथा डबल्स में समोगरा की अफसाना और अफ़्बा ने साहिबा और आरोही को पराजित कर जीत हासिल करने में कामयाब रहीं।
 
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के निर्णायक की भूमिका में मुकेश कुमार, अकमलफारूखी, सुनील, राजेंद्र ,अमृतलाल  गुलाम हुसैन  राजकुमार  केसरी नंदन, अनिल कुमार, मुश्तन शेरुल्लाह, किशनजी वर्मा, अजय बरनवाल , सत्येंद्र कुमार गुप्त  राम शंकर पाण्डेय, अभय त्रिपाठी , संघ शील,  रमेश कुमार, वेंकट चंद्रशेखर रहे ।
 
इस दौरान खेल कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पाल के अलावा जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी, संतोष कुमार, इमामुद्दीन, वंदना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें