फीचर्ड
राजनीति
महूघाट-अमारी रोड पर नीलगाय का आतंक: बाइक सवार पति-पत्नी घायल, 1 महीने में 5 हादसे, ग्रामीणों ने की शिकायत
बस्ती जिले के महूघाट से अमारी मार्ग पर नीलगायों और सड़क के किनारे उगी झाड़ियों के कारण हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
बस्ती। बस्ती जिले के महूघाट से अमारी मार्ग पर नीलगायों और सड़क के किनारे उगी झाड़ियों के कारण हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार शाम लगभग 2 बजे महूघाट कृषि फार्म के पास नीलगाय से बाइक टकराने से रजवापुर निवासी चांदनी पत्नी जामील और उनके पति जामील गंभीर रूप से घायल हो गए।.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जामील अपनी पत्नी चांदनी के साथ बाइक से रजवापुर जा रहे थे। तभी अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।ग्रामीणों का कहना है कि यह इस रोड पर नीलगाय से होने वाली दूसरी बड़ी घटना है। पिछले 1 महीने में महूघाट से अमारी तक 4 से 5 एक्सीडेंट नीलगाय की वजह से हो चुके हैं।हादसे की एक बड़ी वजह सड़क के दोनों तरफ उगी घनी झाड़ियां भी हैं। महूघाट से अमारी बाजार तक दोनों तरफ झाड़ियों के कारण नीलगाय अचानक सड़क पर आ जाती हैं और बाइक सवार उन्हें देख नहीं पाते। अंधेरा होते ही यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता है।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने 1076 हेल्पलाइन और IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर महूघाट से अमारी मार्ग की पटरी और दोनों तरफ की झाड़ियों की सफाई की मांग की है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से नीलगायों को पकड़कर जंगल में छुड़वाने, मार्ग पर चेतावनी बोर्ड व रिफ्लेक्टर लगवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद 108 पर कॉल करने के 45 मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस मार्ग पर कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।
swatantra prabhat basti news Road Safety Basti IGRS complaint UP forest department action bike accident Uttar Pradesh Mahughat Amari Road Accident Nilgai Accident Basti Mahughat News Amari Market Road Basti Uttar Pradesh News Nilgai Menace Wildlife Road Accident Chandni Jameel Accident Rural Road Safety Roadside Bushes Hazard 108 Ambulance Delay UP 1076 Helpline Traffic Safety Awareness Public Safety Issue


Comments