नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जसरा ब्लॉक में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम
रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की
ब्यूरो प्रयागराज। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रयागराज ने शनिवार कोजसरा ब्लॉक में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजीत कुमार उर्फ़ पप्पू सिंह ब्लाॉक प्रमुख जसरा मौजूद थे। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी तथा आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया से भी के बारे में बताया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा माटीकला टूल्सकिट योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों का मार्गदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, प्रयागराज मण्डल द्वारा किया गया, जिसमें अधिक से अधिक ग्रामीण युवा, महिलाएं और बेरोजगार अभ्यर्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।
रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, सुनील कुमार, जेई जसरा सुनील कुमार पटेल, हिमांशु यादव, अभिषेक त्रिपाठी एवं महेश,राम लाल, त्रिभुवन नाथ पटेल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें |
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात women empowerment rural youth Government Schemes UP प्रयागराज समाचार Self Employment Rural Entrepreneurship PMEGP Scheme मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना जसरा ब्लॉक Jasra Block खादी ग्रामोद्योग बोर्ड Khadi and Village Industries Board माटीकला टूल्सकिट योजना Employment Awareness


Comments