सफेद कॉलोनी ध्वस्तीकरण मामला: समाजवादी पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की मांग

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार प्रातः 11 बजे कानपुर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार प्रातः 11 बजे कानपुर नगर के जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर किदवई नगर विधानसभा के वार्ड-38 स्थित सफेद कॉलोनी में हुए कथित ध्वस्तीकरण प्रकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि संबंधित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद लगभग 40 गरीब परिवारों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया गया। साथ ही आरोप लगाया कि प्रभावित परिवारों को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है तथा मलबा हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

समाजवादी पार्टी ने मांग की कि न्यायालय का अंतिम निर्णय आने तक विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार की जबरन कार्रवाई रोकी जाए तथा पुलिस प्रशासन को गरीब परिवारों पर अनावश्यक दबाव बनाने से रोका जाए। इसके अलावा बरसात के मौसम को देखते हुए बेघर हुए परिवारों के लिए राहत शिविर लगाकर भोजन, आवश्यक राहत सामग्री एवं अन्य सरकारी सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,सुधाशु मिश्रा,रामगोपाल पुरी,के के शुक्ला,मेराज अहमद सहित सभी पीडित पीडीए परिवार उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें