फीचर्ड
राजनीति
जन शिक्षण संस्थान ने भानपुर में निकाली भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली
भाजपा नेता नितेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; ग्रामीणों से की अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील
बस्ती। बस्ती जिले केनगर पंचायत द्वारा जन शिक्षण संस्थान भानपुर के तत्वावधान में आज भानपुर कस्बे में एक विशाल 'स्वच्छता जागरूकता रैली' का आयोजन किया गया।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में स्वच्छता के प्रति चेतना जगाना और उन्हें अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना था। रैली का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नितेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।हरी झंडी मिलने के पश्चात रैली जन शिक्षण संस्थान के प्रांगण से शुरू होकर भानपुर कस्बे के मुख्य बाजारों, चौराहों और आवासीय बस्तियों से गुजरी।
रैली में शामिल संस्थान के स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हाथों में स्वच्छता संदेश लिखी पट्टिकाएँ और बैनर लेकर भाग लिया। इस दौरान लोगों ने 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत', 'गंदगी भगाओ, देश बचाओ' और 'अपना शहर साफ हो, इसमें सबका हाथ हो' जैसे गगनभेदी नारे लगाकर पूरे कस्बे को स्वच्छता का संदेश दिया रैली को रवाना करने से पूर्व आयोजित स्वच्छता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी नितेश शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का परम कर्तव्य है। यदि हमारा परिवेश स्वच्छ रहेगा, तो बीमारियाँ दूर रहेंगी और एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। जन शिक्षण संस्थान द्वारा भानपुर में आयोजित यह रैली सराहनीय कदम है, जिससे स्थानीय लोगों में जागरूकता फैलेगी।
उन्होंने कस्बावासियों से अपील की कि वे अपने घरों का कचरा सड़क पर न फेंककर कूड़ेदान में ही डालें और प्लास्टिक के उपयोग से बचें।जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर अजय उपाध्याय ने बताया कि संस्थान कौशल विकास के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग है।
समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक अभियानों का आयोजन कर जन-सामान्य को जागरूक किया जाता रहेगा। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान की समन्वय अरुण कुमार मिश्र, अर्चना शुक्ल, विद्यावती, अपूर्वा, आकाश चौधरी, बाबूराम चौरसिया, विपिन कुमार, रेशमा, प्रेमा, माया देवी, नीलम, अंजू , संजू, रंजना, मंजू, प्रमिला, खुशबू, प्रदीप, कृष्ण गोपाल, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रही।
रैली का समापन पुनः संस्थान प्रांगण में स्वच्छता शपथ के साथ हुआ, जहाँ सभी उपस्थित लोगों ने अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
swatantra prabhat basti news Cleanliness Pledge Swachh Bharat Mission basti uttar pradesh Environmental Awareness Public Awareness Program Bhanpur Cleanliness Rally Swachhata Awareness Rally Jan Shikshan Sansthan Bhanpur Nitesh Sharma BJP Leader Ajay Upadhyay Clean India Campaign Sanitation Drive Community Cleanliness Initiative Swachh Bharat Healthy India Social Responsibility Campaign Bhanupar Kasba News Student Participation Rally BJP Basti


Comments