बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल
निगोहां थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा मजरा रामदासपुर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निगोहां।
निगोहां थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा मजरा रामदासपुर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्यामलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम पड़ोस में रहने वाली महिला की नाबालिग ननद ने उसके पांच वर्षीय बेटे को थप्पड़ मार दिया। शिकायत करने पर आरोपित पक्ष गाली-गलौज करने लगा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में श्यामलाल और उनकी भाभी पूनम घायल हो गईं। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat lucknow crime news nigohan news police investigation Uttar Pradesh Police News UP crime report assault case UP Family Dispute News Rural Crime Incident Crime Update Uttar Pradesh Lucknow news today legal action news Lucknow Rural News Nigohan Police BNS Case Registered Lalta Kheda Incident Ramdaspur Village Village Clash Report Woman Injured in Assault Child Dispute Case


Comments