गुरु पूर्णिमा पर उतारी साईं बाबा की भव्य आरती
गुरु का दर्जा भगवान से भी श्रेष्ठ बताया गया है। माता-पिता जीवन के पहले गुरु होते हैं।
प्रतापगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर के बलीपुर के साई बाबा मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय साईं नाथ महोत्सव के दूसरे दिन गुरु पूर्णिमा पर बाबा का सद्गुरु के रूप में पूजन किया गया। सुबह श्री साईं नारायण संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष (साईं भक्ति प्रसार भूषण) शैलेंद्र नाथ ने बाबा को स्नान कराके फूल मालाओं से सजाया और आरती उतार कर भोग लगाया। दोपहर में विशेष गुरु पूर्णिमा आरती हुई।अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी श्रेष्ठ बताया गया है। माता-पिता जीवन के पहले गुरु होते हैं।
इसलिए हमेशा जीवन को संस्कारों के साथ जीना चाहिए। शैलेंद्र नाथ ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत बाबा की पालकी यात्रा से धूमधाम से हुई थी।आज अंतिम दिन गुरुवार को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आरती में शामिल हुए वरिष्ठ समाज सेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सफलता की राह पर आगे बढ़ाता है। इस अवसर पर धर्मेंद्र देव शुक्ला, अजय सिंह गुड्डन, विजय कुमार शुक्ला, शिवेंद्र नाथ मिश्रा, रिंकू सरदार, देवेश प्रताप सिंह, युवा समाजसेवी ऋषभ सिंह, अवधेश ओझा, संजीव गुप्ता डेकोरेटर समेत लोगों ने बाबा की आरती उतारी और नमन किया। शाम को साईं जागरण का भी आयोजन किया गया।
swatantra prabhat pratapgarh news religious news Uttar Pradesh Spiritual Gathering Guru Purnima Celebration Guru Worship Ceremony Sai Baba Temple Balipur Sai Nath Mahotsav Sai Baba Aarti Shailendra Nath Sai Narayan Sansthan Uttar Pradesh Guru Purnima Mahotsav Sai Bhakti Programme Mahaprasad Distribution Sai Jagran Event Balipur Pratapgarh Sai Baba Devotees Cultural and Religious Event Uttar Pradesh Temple News Pratapgarh District News


Comments