नायला डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर बिना डाक्टर के हस्ताक्षर के रिपोर्ट किया जा रहा प्रेषित

बस्ती जिले के सोशल मीडिया पर वायरल एक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को लेकर नायला डायग्नोस्टिक सेंटर की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल हैं।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के सोशल मीडिया पर वायरल एक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को लेकर नायला डायग्नोस्टिक सेंटर की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल हैं। वायरल रिपोर्ट में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में अल्ट्रासाउंड करने वाले किसी डॉक्टर का स्पष्ट हस्ताक्षर नहीं है और न ही अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर किसी डॉक्टर का नाम अंकित है बिना डॉक्टर के हस्ताक्षर वाली अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मरीजों को जारी की जा रही है जिसको लेकर नायला डायग्नोस्टिक सेंटर पर जिले में तरह की चर्चाएं चल रही है कि अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी जांच रिपोर्ट पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नही है ।
 
  अब बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार द्वारा सेंटर का लाइसेंस जारी है तो रिपोर्ट पर रजिस्ट्रेशन नंबर क्यों नहीं लिखा जा रहा है और जब नायला डायग्नोस्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड हेतु योग्य डाक्टर है तो अल्ट्रासाउंड पर डाक्टर का नाम व हस्ताक्षर क्यों नहीं किया जा रहा है । इस प्रकार स्पष्ट है कि नायला डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालन में कुछ न कुछ कमी तो अवश्य है तभी अधूरा रिपोर्ट मरीजों को दिया जा रहा है ।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं नियमानुसार रिपोर्ट जारी किए जाने की प्रक्रिया पर प्रश्न खड़ा हो रहा हैं। संबंधित सेंटर कुसौरा बाजार में झिनकू लाल इंटर कॉलेज के सामने स्थित है।
 
     सूत्रों की माने तो नायला डायग्नोस्टिक सेंटर के कारनामों को लेकर उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायत भी किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं जिसके चलते पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है । लोगों का दावा है कि जब सीएमओ बस्ती डा० राजीव निगम व डिप्टी सीएमओ डा० ए० के० चौधरी जिले में रहेंगे तब तक स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार खत्म नही होगा ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें