गेहूं की बोरियां चोरी, किसान की तहरीर पर मुकदमा
निगोहां थाना क्षेत्र अंतर्गत दाऊदपुर मजरा गोविंदपुर गांव में किसान के घर से गेहूं की बोरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निगोहां।
निगोहां थाना क्षेत्र अंतर्गत दाऊदपुर मजरा गोविंदपुर गांव में किसान के घर से गेहूं की बोरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह वह बखारी में जानवरों के लिए चारा लेने पहुंचे तो वहां रखी गेहूं की कुछ बोरियां गायब थीं। बखारी में भूसा बिखरा मिला, जिससे चोरी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने निरीक्षण के बाद थाने में तहरीर देने को कहा।
पीड़ित का आरोप है कि घर से गांव निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे तक गेहूं के दाने बिखरे मिले, जिसके आधार पर उसने चोरी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat uttar pradesh crime news nigohan news UP Police Action Investigation Underway Lucknow news today Lucknow Rural News Wheat Theft Case Nigohan Police Farmer Theft Incident Govindpur Village Daudpur Majra BNS Case Registered Village Crime Report Dial 112 Police Response Wheat Sack Theft Lucknow Police News Rural Crime Update Agricultural Theft Case Nigohan Thana News


Comments