अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम
जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला समेत वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना 136वां एपिसोड
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को जनपद अमेठी के विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा अमेठी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने जगदीशपुर विधानसभा के हलियापुर मंडल के मत्तेपुर स्थित बूथ संख्या-208 पर बूथ समिति एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव एवं दुर्गेश त्रिपाठी ने भी विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
जिला मंत्री आशा वाजपेयी ने मातृशक्ति के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला ने शक्ति केंद्र इन्दरिया के बूथ संख्या-61 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। जिला उपाध्यक्ष हिंदेश सिंह, प्रभात शुक्ला तथा जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया।
उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं, स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि भारत का युवा आज वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने के अभियान का विशेष उल्लेख किया और इसे जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने आगामी 'हर घर तिरंगा' अभियान को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस अभियान ने पूरे देश को राष्ट्रभक्ति की अद्भुत भावना से जोड़ा है। इस वर्ष भी प्रत्येक नागरिक अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करे।कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम से समाज को सकारात्मक दिशा, प्रेरणा और राष्ट्रहित में कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। अमेठी में सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सहभागिता के अभियानों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात Prime Minister Narendra Modi Bharatiya Janata Party Kargil Vijay Diwas अमेठी समाचार Amethi BJP News Sudhanshu Shukla bjp amethi Uttar Pradesh politics news Environmental conservation India Startup India PM Modi Mann Ki Baat मन की बात 136वां एपिसोड Narendra Modi Radio Program हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति अभियान Youth Power India Plantation Drive UP Jagdishpur Assembly BJP Booth Program Mann Ki Baat Highlights Tiranga Campaign 2026


Comments