10 साल से फरार वारंटी चढ़ा जीआरपी के हत्थे
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने की कार्रवाई चोरी और धोखाधड़ी समेत तीन मुकदमों में था वांक्षित,, आपको बताते चलें कि करीब दस सालों से से फरार चल रहे वारंटी
स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर ग्रामीण। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने की कार्रवाई चोरी और धोखाधड़ी समेत तीन मुकदमों में था वांक्षित,, आपको बताते चलें कि करीब दस सालों से से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को जीआरपी कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन ने बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार कर लिया है,,आरोपी के खिलाफ कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने में चोरी, धोखाधड़ी
, और एनडीपीएस एक्ट सहित तीन मुकदमें दर्ज हैं, अदालत से गैर जमानती वारंट और सीआरपीसी की धाराओं के तहत् नोटिस जारी होने के बावजूद वह लगातार फरार चल रहा था,,
जीआरपी के अनुसार फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है,इसी अभियान के तहत् प्रभारी निरीक्षक ओम् नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम ने बिहार के मुंगेर जिले के साफियासराय थाना क्षेत्र स्थित परहम गांव निवासी जफर पुत्र ऐनुल अली 38 वर्ष को 27 जुलाई को गिरफ्तार किया, पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में धारा 328/380,411/414,, आईपीसी तथा एनडीपीएस एक्ट से मुकदमे दर्ज हैं,,
गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर उसे कानपुर लाया गया, और बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जीआरपी का कहना है कि आरोपी की तलाश में काफी समय से कई टीमें लगी थी,,उसकी लोकेशन का पता इलैक्ट्रोनिक सर्विलांस और मुखबिर की मदद से लगाया गया, जिसके बाद उसे बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता मिली,, गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम् नारायण सिंह,, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, अरविंद गुप्ता , शिवबाबू यादव,हेड कांस्टेबल चंद्रेश सिंह, आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
swatantra prabhat crime news kanpur wanted criminal arrested Kanpur Rural News Uttar Pradesh Police News Railway police action Munger Bihar news NDPS Act case UP Crime Update police arrest news Kanpur News Today GRP Operation Non Bailable Warrant Fugitive Arrest GRP Kanpur Central Kanpur Central Railway Station Bihar Arrest News Zafar Arrested Theft and Fraud Case Electronic Surveillance


Comments