सड़क पार कर रही महिला को स्कूटी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

........निगोहां में हादसे के बाद चालक मौके से फरार, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

निगोहां, लखनऊ। निगोहां कस्बे में सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक स्कूटी समेत मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 
करनपुर निवासी रोशनलाल पुत्र स्वर्गीय शाहबदीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी कुशमा देवी शुक्रवार को निगोहां स्थित हीरो होंडा एजेंसी के सामने सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान लखनऊ की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक अज्ञात स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुशमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
 
परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
 
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। मामले की जांच जारी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें