देशी शराब की दुकान पर बैठे ग्राहकों को लात मारने वाले S l के खिलाफ सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत

देशी शराब की दुकान के ठेकेदार रण विजय चौधरी ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच कर कार्यवाही की किया मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केछावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उपनिरीक्षक द्वारा बाघा नाला स्थित देशी शराब की दुकान पर बैठे लोगों को कथित तौर पर लात मारकर वहां से भगाते हुए देखा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
 
वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि उपनिरीक्षक ने शराब की दुकान पर बैठे लोगों से बिना पूछताछ किए उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि उपनिरीक्षक के व्यवहार के कारण शराब की दुकान पर आने वाले ग्राहकों में भय का माहौल बना हुआ है।
 
देशी शराब की दुकान के ठेकेदार रण विजय चौधरी ने उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा के कथित व्यवहार और अन्य आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक बस्ती से शिकायत किए जाने की बात कही है। शिकायत में उपनिरीक्षक पर लोगों को परेशान करने तथा कथित रूप से अवैध वसूली का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
 
वहीं, सूत्रों के हवाले से उपनिरीक्षक पर शराब के नशे में रहने और अवैध वसूली की कोशिश करने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इन पर संबंधित पुलिस अधिकारी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
 
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बाघा नाला क्षेत्र में कई स्थानों पर कथित रूप से कच्ची शराब की बिक्री होती है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं तो पुलिस द्वारा इस दिशा में क्या कार्रवाई की जा रही है।वायरल वीडियो और ठेकेदार की शिकायत के बाद अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस अधीक्षक बस्ती इस मामले में क्या जांच कराते हैं और उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं ?

About The Author

Post Comments

Comments