गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बांगरमऊ रोड से दबोचा गया आरोपी

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्नाव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

उन्नाव। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्नाव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने बांगरमऊ रोड स्थित टाडमीता तिराहे से वांछित आरोपी कुलदीप राठौर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप राठौर थाना माखी में दर्ज मुकदमा संख्या 192/2026 में धारा 3(1), उत्तर प्रदेश समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत वांछित चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उसे दबोच लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप राठौर, निवासी पिड़ना, थाना बेहटामुजावर, जनपद उन्नाव का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें