फीचर्ड
बलरामपुर में एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू
1.97 लाख पशुओं को लगेगा निःशुल्क टीका
बलरामपुर। राष्ट्रीय पशुधन नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में बुधवार से एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया। तहसील तुलसीपुर में आयोजित कार्यक्रम में देवीपाटन मंदिर के महंत श्री मिथिलेश नाथ योगी, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।
22 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जनपद के करीब 1 लाख 97 हजार गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखना, पशुधन की उत्पादकता बढ़ाना तथा पशुपालकों की आय और आजीविका को सुदृढ़ करना है।
अभियान के शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान पशुधन संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद का कोई भी पात्र पशु टीकाकरण से वंचित न रहे।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक टीकाकरण की जियो-टैग्ड फोटो लेकर उसे पशुधन ऐप पर तत्काल अपलोड किया जाएगा, जिससे ऑनलाइन मॉनिटरिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी। डीएम ने सभी टीकाकरण टीमों के लिए क्षेत्रवार लक्ष्य निर्धारित करने, समय से गांवों में पहुंचकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने तथा पशुपालकों को एफएमडी रोग से बचाव और समय पर टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh news balrampur news tulsipur balrampur Government Welfare Scheme Rural Development Balrampur District News Dr Vipin Kumar Jain Veterinary Services Animal Husbandry Department FMD Vaccination Drive Foot and Mouth Disease National Livestock Control Programme Free Animal Vaccination Livestock Health Cattle Vaccination Campaign Dairy Farmers Welfare Animal Disease Prevention Mithilesh Nath Yogi Livestock Protection


Comments