बदहाल सड़कों से जनता बेहाल

चाका से एफसीआई तक गड्ढों और जलभराव से आवागमन बाधित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज । चाका ब्लाक क्षेत्र की सड़कों की बदहाली से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं। सड़कों पर गड्ढे, जलभराव और मलबे के कारण रोजाना आवागमन बाधित हो रहा है।चाका ब्लाक चौराहा से लेकर सीओडी गेट, सीओडी गेट से एफसीआई गेट और उसके पास बने ओवरब्रिज तक का मार्ग अत्यंत चिंताजनक स्थिति में है। चाका ब्लॉक चौराहे से सीओडी गेट तक बढ़ते ही सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और उन गड्ढों में पानी भर जाने की समस्या आम हो चुकी है। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
वहीं मछली गेट स्थित शेम स्टार स्कूल के पास भी स्थिति बदतर है। यहां सड़क के किनारे नाली की खुदाई के बाद मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। मलबा गिरा होने और नाली खुदी होने के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है और यहां आए दिन जाम की समस्या बन जाती है।बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति काफी रोष है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए और मलबा हटवाकर आवागमन सुचारू किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments