दो बाइकों की भिड़ंत में एक घायल, जमीनी विवाद में जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप
तहरीर मिलने पर जांच के बाद होगी कार्रवाई- स्थानीय पुलिस
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)
बीजपुर/सोनभद्र-
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला कोडार में दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अर्जुन साहू (45) ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे रमेश कुमार साहू की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में अर्जुन साहू के सिर और माथे पर चोट लगने से रक्तस्राव होने लगा, जबकि रमेश साहू को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
• घायल ने भतीजे पर लगाया जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप
घायल अर्जुन साहू ने आरोप लगाया कि उनका भतीजा रमेश साहू पहले से जमीनी विवाद को लेकर उन्हें देख लेने की धमकी दे चुका था और उसी रंजिश में उसने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मारी। हालांकि इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उप निरीक्षक कमलकांत पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Comments