सिमेन छापरी में स्मार्टपुर परियोजना की वार्षिक प्रदर्शनी एवं क्षमता विकास कार्यशाला का सफ़ल समापन

परियोजना के सभी कर्मचारी और विभिन्न केंद्रों की प्रबंधन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

असम धेमाजी। धेमाजी जिले के कृषि विज्ञान केंद्र सिमेन छापरी में सोमवार को REACHA के तत्वावधान तथा Nokia के सहयोग से "Smartpur Impact & Insights: Annual Showcasing and Capacity Building Workshop" विषय पर वार्षिक प्रदर्शनी एवं क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्मार्टपुर परियोजना के तहत गत एक वर्ष में हुए कार्यों, उपलब्धियों और अनुभवों की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता, कौशल विकास और प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।
 
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ड. गुंजन गोगोई, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. घनकांत दले, RSETI के घनकांत बसुमतारी, REACHA के सौरभ शाह, मेदिनी ताशा एवं नबा कामन, IIE के धेमाजी जिला समन्वयक विजय दत्त, DCPU के प्रभारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPO) भुवन ताये, उप-विभागीय मत्स्य विकास अधिकारी जयंत मिली तथा REACHA के धर्मराज कार्की सहित स्मार्टपुर परियोजना के सभी कर्मचारी और विभिन्न केंद्रों की प्रबंधन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
 
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को शिक्षा, रोजगार, सरकारी सेवाओं और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना स्मार्टपुर परियोजना का मुख्य उद्देश्य है। प्रतिभागियों ने परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए अपने अनुभव साझा किए तथा भविष्य में इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें