बस्ती में 36 जगहों पर अवैध प्लाटिंग, BDA की बड़ी चेतावनी: 31 अगस्त तक नक्शा पास नहीं तो चलेगा बुलडोजर

बस्तीविकासप्राधिकरण (BDA) ने जनपद में तेजी से बढ़ रही अवैध प्लाटिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए आम जनता के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्तीविकासप्राधिकरण (BDA) ने जनपद में तेजी से बढ़ रही अवैध प्लाटिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए आम जनता के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। सचिव एवं मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि जिले में 36 स्थानों पर बिना स्वीकृत नक्शे के अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इन सभी स्थानों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्लाट की खरीद से पहले उसकी वैधानिक स्थिति अवश्य जांच लें।
 
CRO ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-14 के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लाटिंग अवैध है। जांच में यह सामने आया है कि कई विकासकर्ता बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए ही प्लाट बेच रहे हैं, जिससे खरीदारों की गाढ़ी कमाई डूबने का खतरा है।
 
प्राधिकरण ने सभी संबंधित विकासकर्ताओं को 31 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक अपना नक्शा विनियमित कराने का अंतिम अवसर दिया है। इसके बाद अधिनियम की धारा-27 एवं 28 के तहत अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्च संबंधित विकासकर्ता से वसूला जाएगा।
 
जनता की सुविधा के लिए BDA कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जहां सोमवार से शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोई भी व्यक्ति अपने प्लाट की वैधानिक स्थिति की जानकारी निःशुल्क प्राप्त कर सकता है।
 
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि 36 अवैध प्लाटिंग स्थलों की सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्लाट की खरीद से पहले सूची में उसका नाम अवश्य जांच लें।
 
CRO कीर्ति प्रकाश भारती ने जनता से सस्ते प्लाट के लालच में न आने, सभी दस्तावेजों की जांच करने, प्राधिकरण से वैधता की पुष्टि करने तथा अवैध प्लाटिंग की सूचना तत्काल BDA को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाट पर भविष्य में बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं मिलने में भी कठिनाई हो सकती है तथा ध्वस्तीकरण की स्थिति में किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जाएगा। इसलिए सतर्कता ही आपकी पूंजी की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार