पतारा क़स्बे में कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

सत्संग सभा में शामिल होकर रविवार दोपहर वापस लौट रहीं थीं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर ग्रामीण। घाटमपुर के पतारा क़स्बे में कार बैक करते समय सड़क किनारे बैठी बुजुर्ग महिला को टक्कर लग गई, हादसे में बुजुर्ग महिला घायल हो गई,कार सवार बुजुर्ग महिला को कार से लेकर पतारा सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों महिला को म्रत घोषित कर दिया,कार सवार कार छोड़ कर मौके से भाग निकले, पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घाटमपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथ पुर गांव निवासी 71वर्षीया नन्हकी घाटमपुर नगर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित सत्संग सभा में शामिल होकर रविवार दोपहर वापस लौट रहीं थीं,
 
तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतारा क़स्बा स्थिति स्टेशन रोड के पास एक स्कूल के पास सड़क किनारे बैठी थी तभी काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने बैक करते समय महिला को टक्कर मार दी, हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,कार सवार युवक महिला को कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतारा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को म्रत घोषित कर दिया, इसके बाद कार सवार कार छोड़ कर मौके से भाग निकले,, सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

About The Author

Post Comments

Comments