पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज के कार्यवाही पर टिकी हुई हैं सबकी निगाहें

नरहरपुर के कोटेदार संजय कुमार पर कार्रवाई के निर्देश, एसडीएम ने 7 कार्य दिवस में मांगी है रिपोर्ट

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्तीजिले केकोटेदार संजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई करना पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज पर किसी चुनौती से कम नहीं है और पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज के द्वारा कोटेदार संजय कुमार के खिलाफ कार्यवाही को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई है । ग्राम पंचायत नरहरपुर के उचित दर विक्रेता (कोटेदार) संजय कुमार के विरुद्ध राशन वितरण में अनियमितता एवं घटतौली की शिकायतों के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। उप जिलाधिकारी हर्रैया उमाकांत तिवारी ने पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज को निर्देश दिया है कि कोटेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 07 कार्य दिवस के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल सहित अन्य उच्च अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद 12 जुलाई को गठित जांच टीम ने उचित दर की दुकान की जांच की थी। जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने पर रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज कृष्ण कुमार सिंह को सौंपी गई। इसके बाद बीडीओ ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उप जिलाधिकारी हर्रैया को भेज दी थी । उप जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अब पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कोटेदार संजय कुमार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा सात कार्य दिवस के भीतर की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा गया है। उक्त प्रकरण में पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो पूर्ति निरीक्षक का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें