जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन: ग्राम प्रधान और सचिव से 5.15 लाख रुपये की होगी वसूली
जांच में बिना हैंडपंप रीबोर कराए धनराशि निकाले जाने तथा 41 शौचालयों का निर्माण न होने के बावजूद भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई
बस्ती। बस्ती जिले के विकास खंड परसरामपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोहरौली में सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से ₹5,15,151 की वसूली का आदेश जारी किया है।जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता अजीत कुमार सिंह की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग (PWD) और नलकूप खंड के अभियंताओं से जांच कराई गई। जांच में बिना हैंडपंप रीबोर कराए धनराशि निकाले जाने तथा 41 शौचालयों का निर्माण न होने के बावजूद भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई।
इसके बाद ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दोनों के जवाब से असंतुष्ट होने पर जिला लेखा परीक्षा अधिकारी (सहकारी समितियां) से पुनः जांच कराई गई, जिसमें भी दोनों को दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार हैंडपंप रीबोर मद में ₹23,151 तथा शौचालय निर्माण मद में ₹4,92,000 का अनियमित भुगतान पाया गया। इस प्रकार कुल ₹5,15,151 की वित्तीय अनियमितता सामने आई।जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार कुल धनराशि का आधा हिस्सा ₹2,57,576 ग्राम प्रधान से भू-राजस्व के रूप में वसूला जाएगा, जबकि शेष ₹2,57,576 ग्राम सचिव के वेतन से वसूले जाने का आदेश दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी धन के दुरुपयोग पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
basti news uttar pradesh news Rural Development Scam बस्ती समाचार Basti District Administration Financial Irregularities सरकारी धन का दुरुपयोग Toilet Scheme Scam Government Fund Misuse DM Kritika Jyotsna जिलाधिकारी कार्रवाई Gram Panchayat Lohrauli Gram Pradhan Recovery Order Panchayati Raj News Handpump Reboring Fraud Village Secretary Action Panchayat Corruption Case


Comments