खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा सोरांव ब्लॉक में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
साथ ही स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों का मार्गदर्शन भी किया गया
ब्यूरो प्रयागराज- उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रयागराज की ओर से शनिवार को सोरांव ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य व अति विशिष्ट अतिथि निर्मला पासवान जिला अध्यक्ष गंगापार एवं पूर्व विधान परिषद, सोरांव मण्डल अध्यक्ष संजीव कुमार द्विवेदी अति विशिष्ट अतिथि रूप में मौजूद थे। विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य ने उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी तथा आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया से भी के बारे में बताया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा माटीकला टूल्सकिट योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों का मार्गदर्शन भी किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, प्रयागराज मण्डल द्वारा किया गया। विभाग ने अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों से कार्यक्रम में शामिल होने तथा रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, सुनील कुमार, हिमांशु यादव, अभिषेक त्रिपाठी एवं महेश,राम लाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें |
prayagraj news rural entrepreneurship India Guru Prasad Maurya Government Welfare Schemes खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड Soron Block Awareness Program Uttar Pradesh Khadi Board PMEGP Scheme मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना Maatikala Toolkit Yojana Self Employment Scheme UP Employment Generation Program Khadi and Village Industries Youth Employment Initiative


Comments