ग्रामीण बैंक कप्तानगंज के शाखा प्रबंधक पर लोन देने के नाम पर कमीशन मांगने का लगा आरोप
पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ किया शिकायत पीड़िता डेयरी खोलने के लिए ग्रामीण बैंक कप्तानगंज में लोन के लिए किया था
बस्ती। बस्ती जिले केनगर पंचायत कप्तानगंज में स्थित ग्रामीण बैक के शाखा प्रबंधक पर लोन देने के बदले कमीशन मांगने का आरोप आरती नामक महिला ने लगाई है जिसको लेकर महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया किया है और उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही की मांग की है।आपको बता दें कि पीड़िता आरती देवी पत्नी शम्भूनाथ यादव निवासी - ग्राम पगार, पोस्ट - कप्तानगंज, तहसील - हरैया, थाना - कप्तानगंज, जिला - बस्ती की निवासिनी है। पीड़िता जीविकोपार्जन हेतु डेयरी खोल रखी है जिसमें सात गाय गिरी व साहिवाल प्रजाति की है।
पीड़िता के डेयरी से प्रतिदिन 50 लीटर दूध का उत्पादन होता है। पीड़िता मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के तहत फार्म भरी थी जो निकटतम ग्रामीण बैंक शाखा - कप्तानगंज पर स्वीकृत होने के लिए गया था पीड़िता को बैंक द्वारा सूचित किया गया कि बैंक पर आइये आपका मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के तहत फार्म स्वीकृत होने के लिए आया है पीड़िता जब ग्रामीण बैंक पर गयी तो शाखा प्रबंधक द्वारा 50,000/- रूपये की मांग की गयी पीड़िता द्वारा पैसा देने में अस्मर्थता व्यक्त करने पर बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा कहा गया कि आपके पति का के०सी०सी० है व आपकी सासु मां का भी के० सी०सी० है इसीलिए पीड़िता को योजना का लाभ नही मिल पायेगा।
तब लाचार होकर पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत किया है । पीड़िता ने मांग किया है कि उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पीड़िता को मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना का लाभ दिलवाया जाएं । उक्त प्रकरण में ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो शाखा प्रबंधक का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला । अब देखना यह है कि उक्त प्रकरण में जांच पड़ताल होकर शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई हो पाती है या नही ? और पीड़िता को न्याय मिल पाता है है यह नही जिसको लेकर जिले में तरह - तरह की चर्चाएं चल रही है ।
basti news uttar pradesh news Basti District News ग्रामीण बैंक कप्तानगंज Loan Commission Allegation Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana Dairy Loan Scheme Bank Manager Complaint Chief Minister Portal Complaint Rural Banking News Women Entrepreneur India Dairy Farming Loan Kisan Welfare Scheme Financial Corruption Allegation Government Scheme Benefits Loan Approval Issue Captainganj Branch News


Comments