ये इस्तीफ़ा नहीं, इंक़लाब है! - अमिताभ
दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग एक माह से चल रहे छात्रों के धरने के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने खुशी जाहिर की है। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि ये इस्तीफा नहीं इंकलाब है।
कानपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग एक माह से चल रहे छात्रों के धरने के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने खुशी जाहिर की है। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि ये इस्तीफा नहीं इंकलाब है।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इंद्रदेव की बरसती कृपा के साथ, फूलबाग में गांधी जी की प्रतिमा पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने माल्यार्पण किया और मिठाई बाँटकर कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से पुलिस हमें यहाँ पहुँचने नहीं दे रही थी, लेकिन आज हमने पहुँचकर गांधी जी के दिखाए मार्ग पर युवाओं का खुलकर समर्थन किया। ज्ञातव्य है कि जंतर मंतर पर छात्रों के धरने समर्थन में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई परसों फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना देने के लिए घर से निकल ही रहे थे कि तभी कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने उन्हें हाऊस अरेस्ट कर लिया था। अमिताभ बाजपेई ने उसी समय भागने की कोशिश की लेकिन अंत में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने वहीं घर पर ही 24 घंटे का सत्याग्रह शुरू कर कल 24 घंटे बाद खत्म किया। इस दौरान बहुत से लोग उनके सत्याग्रह से जुड़े रहे। अमिताभ बाजपेई ने अपने इस प्रदर्शन में छात्र जीवन की झलक दिखाई जिसे कानपुर के लोगों द्वारा सराहा गया।
breaking news protest jantar mantar kanpur news uttar pradesh news Samajwadi party kanpur kanpur police resignation indian politics education minister Political Protest student protest political news Student Movement Public Demonstration Education Policy Opposition Politics protest rally House Arrest Dharmendra Pradhan Student Agitation Amitabh Bajpai SP MLA Gandhi Statue Phool Bagh Satyagraha Delhi Protest Youth Support


Comments