धूमनगंज में लूट का खुलासा।
धूमनगंज थाना पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने लूट की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
धूमनगंज थाना पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने लूट की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना धूमनगंज में दर्ज मु0अ0सं0 234/2026 धारा 310(2), 317(2) एवं 61(2) धूमनगंज पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अहमद पुत्र कल्लू कसाई उर्फ फरहान (21 वर्ष) निवासी मरियाडीह, थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है।

Comments