घाटमपुर को मिला स्थायी तहसीलदार 

कानपुर नगर जनपद की तहसील घाटमपुर को लंबे समय बाद स्थाई तहसीलदार मिल गया है,,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता 
 
घाटमपुर। कानपुर नगर जनपद की तहसील घाटमपुर को लंबे समय बाद स्थाई तहसीलदार मिल गया है,, मंगलवार देर रात जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गौतमबुद्ध नगर जनपद से स्थानान्तरण पर कानपुर नगर आए ओमप्रकाश पासवान को घाटमपुर तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है,,
 
उनकी नियुक्ति के बाद तहसील क्षेत्र के राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है,,अब तक घाटमपुर तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार नायब तहसीलदार अंकिता पाठक के पास था,वह तहसीलदार और नायब तहसीलदार दोनों जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रही थी, स्थाई तहसीलदार की तैनाती के बाद अंकिता पाठक अब अपने मूल पद नायब तहसीलदार के दायित्वों का निर्वाहन करेंगी,, जिससे प्रशासनिक कार्यों का बेहतर विभाजन हो सकेंगा,,
 
ओमप्रकाश पासवान इससे पहले गौतमबुद्ध नगर जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे थे, प्रशासनिक अनुभव और राजस्व मामलों की जानकारी को देखते हुए उन्हें घाटमपुर तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है,,
 
तहसील में लंबे समय से नियमित तहसीलदार की तैनाती नहीं होने के कारण कई प्रशासनिक और राजस्व काम अतिरिक्त प्रभार के आधार पर संचालित किए जा रहे थे,, स्थानीय लोगों और वकीलों ने भी तहसील में स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति का स्वागत किया हैं,,
 
उनका मानना है कि अब नामांतरण वरासत,भूमि,विवाद, राजस्व न्यायालयों के मामलों और अन्य प्रशासनिक कार्यों के निस्तारण में तेजी आएगी,,साथ ही फरियादियों को भी समय पर सुनवाई और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का लाभ मिलेगा ,
 
जिला प्रशासन द्वारा की गई इस नियुक्ति को घाटमपुर तहसील की व्यवस्था को मजबूत करने की दशा में एक महत्वपूर्ण क़दम माना जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें