नवीनतम
सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
जमलापुर कचौंदा गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी
महराजगंज रायबरेली- मिल एरिया थाना क्षेत्र के जमलापुर कचौंदा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घटना में 55 वर्षीय रामआसरे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हे नाजुक हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित के पुत्र शैलेंद्र ने मिल एरिया थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना 11 जुलाई की रात की है पूरे ककई मजरे थुलवासां निवासी रामआसरे 55 वर्ष भवानी पेपर मिल में मजदूर हैं। ड्यूटी के बाद राम आसरे रात करीब ग्यारह बजे घर वापस लौट रहे थे। जमलापुर कचौंदा गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि राम आसरे सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स रायबरेली के लिए रेफर कर दिया। एम्स में भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को बुजुर्ग की मौत हो गई। रविवार को अंतिम संस्कार के बाद मृतक बुजुर्ग के बेटे ने मिलएरिया थाना पुलिस को तहरीर देकर वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया घटना के सम्बन्ध वाहन चालक की तलाश की जा रही है कार्यवाही की जाएगी।
swatantra prabhat raebareli news Road accident uttar pradesh news sanjay singh police investigation Uttar Pradesh Accident News Public Safety hit and run case Fatal Road Mishap Traffic Safety Maharajganj Raebareli News Ram Asare Mill Area Police Station Jamlapur Kachaonda Pickup Vehicle Accident Bhawani Paper Mill AIIMS Raebareli Lucknow Hospital Cycle Rider Accident


Comments