फीचर्ड
लड़कियों को राजस्थान लेजाकर बेचने वाले गैंग की शातिर 25 हजार की इनामी वांछित महिला गिरफ्तार
शादी कराने के वास्ते राजस्थान लेजाकर बेच देते थे लड़कियों को
कानपुर। सीधी-सादी लड़कियों को बहला फुसलाकर राजस्थान लेजाकर पैसे लेकर शादी कराने के बहाने फंसाने वाले गैंग की एक शातिर 25 हजार की इनामी वांछित महिला को नौबस्ता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक माधुरी नाम की अन्य महिला अभियुक्ता फरार है जिसको पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
यह जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि इस वांछित महिला पलक सिंह उर्फ सोनाली अवस्थी पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। यह सोनाली अवस्थी नाम की महिला बर्रा क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि थाना नौबस्ता पुलिस एवं सर्विलांस सेल दक्षिण जोन की संयुक्त टीम ने ₹25,000 की इनामी वांछित अभियुक्ता पलक सिंह उर्फ सोनाली अवस्थी को बर्रा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्ता मु0अ0सं0 131/2025 में बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में वांछित थी।
अभियुक्ता लंबे समय से फरार चल रही थी, सटीक सूचना एवं सर्विलांस के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि यह पांच लोगों का गैंग था। यह लोग इस क्षेत्र की सीधी-सादी लड़कियों को बहला फुसलाकर शादी कराने के के वास्ते राजस्थान लेजाकर पैसे लेकर बेच देते थे जब लड़कियां फंस जातीं थीं तब वह किसी फ़ोरम के माध्यम से शिकायत करतीं थीं उसी के तहत यह मुकदमा दर्ज किया गया था।
swatantra prabhat kanpur news uttar pradesh news uttar pradesh crime news women safety kanpur breaking news Crime Against Women Kanpur Police Action POCSO Act case Human Trafficking Case Girl Trafficking Gang Nabasta Police Rajasthan Marriage Scam Rewarded Accused Arrested Women Trafficking Investigation Human Trafficking Arrest South Zone Kanpur Police Illegal Marriage Racket Police Surveillance Operation Organized Crime Investigation


Comments