सेंट्रल जोन के समस्त थानों को चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
दिनांक 24/25 जुलाई की रात को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के मार्गदर्शन में, कमिश्नरेट कानपुर नगर के सेंट्रल जोन के समस्त थानों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
कानपुर। दिनांक 24/25 जुलाई की रात को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के मार्गदर्शन में, कमिश्नरेट कानपुर नगर के सेंट्रल जोन के समस्त थानों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा अपर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) डॉ. अर्चना सिंह ने स्वयं थाना नवाबगंज, कोहना, कर्नलगंज, अनवरगंज एवं बेकनगंज क्षेत्रों में उपस्थित रहकर चेकिंग अभियान की कमान संभाली।
अभियान के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की रोक-टोक कर गहन जांच की गई। दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात व आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं संदिग्ध परिस्थितियों में चलाए जा रहे वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को चेतावनी देते हुए नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।
swatantra prabhat uttar pradesh police स्वतंत्र प्रभात kanpur news kanpur police kanpur latest news Law and order Kanpur Traffic Police Dr Vipin Tada Vehicle Checking Campaign Road Safety Campaign traffic rules awareness Helmet Checking Drive Police Commissioner Kanpur Raghubir Lal Central Zone Kanpur Atul Kumar Srivastava Dr Archana Singh Vehicle Verification Drive सुरक्षित यातायात


Comments