24 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक  सकुशल बरामद ।

बहरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभा 
 
बहरिया/प्रयागराज।
 
 बहरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से बालक को सिकंदरा तिराहे से खोज निकाला और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
 
 
 
पढ़ाई छोड़ने की जिद में घर से निकला था बालक
 
पुलिस जांच में सामने आया कि 21 जुलाई को जौनपुर निवासी तौआब उर्फ तौफीक ने अपने बड़े बेटे के गुम होने की सूचना दी थी। बालक 20 जुलाई की सुबह पढ़ाई के लिए महारानी कौशल्या देवी इंटर कॉलेज, धमौर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में जानकारी मिली कि बालक ने अपनी किताबें 1100 रुपये में बेच दी थीं और कहीं चला गया था। 
 
 
 
बरामदगी के बाद पूछताछ में बालक ने बताया कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था और वह पहले भी इस बारे में घरवालों को बता चुका था। जब उसकी बात नहीं मानी गई तो उसने अपनी किताबें बेच दीं और ऑटो से फूलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से ट्रेन पकड़कर प्रयागराज जंक्शन आ गया, जहां वह पूरे समय स्टेशन के आसपास घूमता रहा। अगले दिन घर लौटने का मन होने पर वह ऑटो से सिकंदरा तिराहे पहुंचा, जहां घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें