ओवर स्पीड वाहनों पर बड़ी कार्यवाही, तीन मार्गों पर 340 वाहनों के चालान
कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित.
कानपुर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित.
करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
आज दिनांक 16.07.2026 में की गयी कार्यवाही के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 59 ट्रक, 09 बस, 99 चार पहिया / दो पहिया 167 कुल
वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 03 ट्रक, 04 बस, 109 चार पहिया / दो पहिया 116 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । गंगा बैराज पर 57 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें । सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें। ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें । यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें । शराब पीकर वाहन न चलायें ।
नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाज़त भी करता है ।
swatantra prabhat Kanpur Traffic Police Kanpur Commissionerate Police Kanpur Road Safety traffic rules awareness Over Speeding Action Road Accident Prevention National Highway Safety Seat Belt Safety NH-34 Overspeed Challan NH-19 Traffic Enforcement Interceptor Mobile Units Traffic Challan News Highway Patrol India Helmet Awareness Campaign


Comments