जल सप्ताह के अंतर्गत IFFCO फूलपुर में जल संरक्षण पर प्रबंधन की बैठक।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित ‘भूजल सप्ताह’ के अंतर्गत IFFCO फूलपुर इकाई में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित ‘भूजल सप्ताह’ के अंतर्गत IFFCO फूलपुर इकाई में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर IFFCO फूलपुर इकाई के वरिष्ठ महाप्रबंध पी. के. सिंह, प्रमुख (अनुरक्षण) पी. के. पटेल, महाप्रबंधक श्री रत्नेश कुमार,अनिल कुमार गुप्ता, संयुक्त महाप्रबंधक संतोष कुमार सिंह, आर पी यादव, संजय कुमार, गोयल, एवं आशीष कुमार प्रमुख (कार्मिक एवं प्रशासन) शंभू शेखर, विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल एवं घरों में जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए भूजल संसाधनों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news iffco phulpur iffco news bhujal saptah water conservation hindi news uttar pradesh Water Conservation Campaign Environmental Awareness Phulpur Prayagraj Rainwater Harvesting IFFCO Unit Phulpur Water Resource Management Sustainable Water Use Prayagraj Updates Groundwater Recharge Groundwater Awareness Jal Sanrakshan UP Groundwater Week


Comments