दबंगों ने छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं की जमकर की पिटाई , पति की लाठी डंडों से मार-मार कर बुरी तरह किया घायल पीड़ित

पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई गंभीर धाराओं में दर्द हुआ मुकदमा गिरफ्तारी के लिए दिया दबिश 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती । बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव के दबंगों ने छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं की जमकर की पिटाई , पति की लाठी डंडों से मार-मार कर बुरी तरह किया घायल पीड़ित परिवार ने जब 112 नंबर पुलिस को बुलाई तो गांव के दमणगों ने पुलिस से भी किया अभद्रता वही पीड़ित के तहरीर पर दबंगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार बस्ती पुलिस अधीक्षक से मिला और शिकायती पत्र दिया, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने कहा आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायघाट की रहने वाली पीड़िता  किरन अपनी बच्चियों के साथ लेकर पुलिस अधीक्षक बस्ती से शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव के दबंग पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं मेरे घर में कोई कमाने वाला नहीं है मैं अपने बच्चों को कैसे जिलाऊं और खिलाऊ
- वही बेटी रंजनी ने बताया कि मेरे पिता को  गांव के दबंगों ने जानलेवा हमला कर हत्या करने का प्रयास किया जिनका इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर करवाई कर रही है लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है आरोपियों द्वारा बार-बार सुलह करने का हमारे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है । वहीं पीड़ित परिवार कि बेटी रंजनी ने बताया की गांव के धर्मेंद्र, संदीप ,रंजीत ,मंजीत पुत्रगण दीनानाथ के विरुद्ध पुरानी रंजिश को लेकर गली गुप्ता देने तथा लाठी डंडों वा ईंट पत्थर से मारने पीटने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है ।उनके द्वारा शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग बीच बचाव के लिए दौड़े लेकिन आरोपियों द्वारा  जान से मारने की धमकी देने पर वह लोग चले गए घटना में उनके पति बुरी तरह जख्मी हो गए। पीड़िता द्वारा जब सहायता के लिए 112 नंबर पुलिस को बुलाया गया तो आरोपियों द्वारा पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई ।
वही मामले में पूछे जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें