नवीनतम
फीचर्ड
सड़क पर सामने कुत्ता देख अनियंत्रित होकर खंदक में गिरी कार, मां बेटे घायल
कोंच-उरई रोड पर उस समय एक हादसा घटित हो गया जब एक कार चालक अचानक से सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार की स्टेयरिंग
कोंच(जालौन)- कोंच-उरई रोड पर उस समय एक हादसा घटित हो गया जब एक कार चालक अचानक से सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार की स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में चली गई। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने कार के अंदर फंसे दोनों को बाहर निकलवाया और बाइक की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में मां को तो मामूली चोट आई है पर बेटा बुरी तरह घायल हो गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया।
उरई निवासी मनमीत सिंह (34) कार से अपनी मां के साथ नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हरी जा रहा था तभी कोंच-उरई मार्ग पर ग्राम पड़री के समीप अचानक से सड़क पर एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खंदक में चली गई। हादसे में मनमीत सिंह के सिर में गहरी चोट आई है।
swatantra prabhat jalaun news Road safety awareness Uttar Pradesh Accident News Emergency Response Medical College Referral Orai news local news update Traffic Safety Road Mishap Konch News Konch Orai Road Accident Car Accident Uttar Pradesh Manmeet Singh Padri Village Accident Dog on Road Incident CHC Konch Mother Son Injured Nadi Gaon News Community Assistance


Comments