फीचर्ड
बूथ सम्मेलन मे गर्जी आगरा की मेयर दिवाकर कुशवाहा बूथ अध्यक्षों को किया सबोधित
इस मौके पर भदपुरा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार के द्वारा इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया
बरेली/नवाबगंज विधानसभा में आयोजित बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं प्रभारी आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने नवाबगंज में आयोजित बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए बूथ अध्यक्षों का हौसला अफजाई करते हुए कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत के साथ उन्होंने देश व प्रदेश के सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को संबोधित करते हुए कहा।
प्रदेश में यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में आज सबका साथ सबका विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है उन्होंने जोर देते हुए कहा भाजपा एक ऐसा दल है जिसमें किसी के भी साथ भेदभाव नहीं किया जाता जिसके चलते देश व प्रदेश की सरकार विश्व में अपना परचम लहरा रही है।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ सम्मेलन में उपस्थित बूथ अध्यक्षों को अपनी और सत्य निष्ठा के साथ लोगों से जुड़े रहने का आवाहन किया और कहा भाजपा की सरकार में ही सबका हित है इसलिए कड़ी मेहनत करके विरोधियों की जमानत जप्त करने का काम जनता सप्ताह इसके विधानसभा चुनाव में करेगी यहां पर किसी भी एक समुदाय का वर्चस्व कायम नहीं होता है जैसा के अन्य राजनीतिक दलों में देखने को मिला है ।
इस मौके पर भदपुरा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार के द्वारा इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया इस कार्यक्रम को नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्य ने भी संबोधित किया यहां यहां पर पालिका अध्यक्ष पति पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित 393 बूथ अध्यक्षों के साथ ही मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी के साथ भाजपा के नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर आशुतोष गंगवार विशाल गंगवार भुजेंद्र गंगवार भाजपा भुवनेश गंगवार साथ ही भारी संख्या में भाजपा के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे इसका संचालन भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ने किया।
swatantra prabhat bareilly news Bharatiya Janata Party BJP Uttar Pradesh Yogi Adityanath Government Uttar Pradesh Politics Public Welfare Schemes political news up Bareilly political news BJP Organizational Program Election Preparation Nawabganj Assembly BJP Booth Conference Hemlata Diwakar Kushwaha Agra Mayor Booth President Meeting Nawabganj MLA MP Arya BJP Workers Conference Uttar Pradesh Assembly Elections Booth Strength Campaign


Comments