फीचर्ड
गंगा एक्सप्रेसवे पर आम से लदा डीसीएम पलटा
चालक व कंडक्टर घायल
लालगंज (रायबरेली)। गंगा एक्सप्रेसवे पर सेमरी गांव के पास मंगलवार को आम से लदा एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक डीसीएम लखनऊ से आम लेकर प्रयागराज जा रहा था। सेमरी गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक संतोष यादव पुत्र मुन्नालाल, निवासी राजा तालाब, महाराजगंज (वाराणसी) और परिचालक नसरुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन, निवासी बदरपुर, गाजीपुर घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पीआरवी-112 के कमांडर मुन्ना सिंह एसआई और चालक मनीष सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए डीसीएम को एक्सप्रेसवे से हटाया गया। वाहन हटने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
swatantra prabhat India news raebareli news traffic management Highway Accident Uttar Pradesh Local News Lalganj Raebareli Police Rescue Operation breaking news Raebareli road safety news Uttar Pradesh road accident Ganga Expressway Accident DCM Vehicle Overturns Mango Loaded Truck Prayagraj Route Accident Expressway Traffic Update Injured Driver and Conductor Emergency Response 112 Vehicle Crash Incident Semri Village News


Comments