फीचर्ड
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलता मिला युवक
पिता ने उत्पीड़न का लगाया आरोप
बरेली। थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव अभयपुर मुल्लापुर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में मृतक के पिता ने हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता ने पुलिस को दिए लिखित शिकायती पत्र में कहा कि रुपये के लेनदेन को लेकर आरोपी युवक लगातार बेटे का मानसिक उत्पीड़न कर रहा था और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर मुल्लापुर निवासी प्रेमपाल पुत्र मेवाराम ने थाना क्योलड़िया में दी तहरीर में बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार मजदूरी करता था। करीब छह माह पहले थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने किसी काम के लिए अमित को 18 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि दिए गए 18 हजार रुपये के बदले में आरोपी युवक उनके बेटे अमित से तीन गुना रुपये देने का दबाव बनाने लगा। जिसके लेकर कई बार पंचायत भी हुई।
पीड़ित पिता का आरोप है कि 21 जुलाई को भी आरोपियों ने अमित को रास्ते में रोककर अभद्रता की और रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस घटना के बाद अमित काफी तनाव में था। इस बीच बुधवार सुबह करीब सात बजे अमित का शव खेत पर फंदे से लटका मिला।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं तहरीर देते हुए मृतक के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।थाना क्योलड़िया पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat uttar pradesh news bareilly news breaking news bareilly police investigation Bareilly Local News Mental Harassment Allegation Legal Action Demand UP Local News Suspicious Death Case rural crime news Kyoladia Police Station public safety news Justice for Victims Postmortem Examination Financial Dispute Case Family Complaint Bareilly Crime Update Hafeezganj Area News Law Enforcement Investigation


Comments