झूंसी में विधानसभा बूथ सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प।
झूंसी स्थित पैराडाइज़ में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी फूलपुर विधानसभा का बूथ सम्मेलन उत्साह एवं संगठनात्मक जोश के साथ आयोजित किया गया।
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।।
झूंसी स्थित पैराडाइज़ में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी फूलपुर विधानसभा का बूथ सम्मेलन उत्साह एवं संगठनात्मक जोश के साथ आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभव नाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया।
swatantra prabhat BJP Uttar Pradesh BJP Organizational Strength Political News Prayagraj Jhunsi Prayagraj Government Welfare Schemes Prayagraj BJP News BJP Phulpur Booth Conference BJP Booth Sammelan 2026 Phulpur Assembly BJP BJP Workers Meeting Booth Level Organization Vibhav Nath BJP BJP Karyakarta Sammelan Prayagraj Politics News BJP Election Preparation Uttar Pradesh Political Updates BJP Booth President Meeting Phulpur Political Event BJP Grassroots Campaign


Comments