झूंसी में 59.40 लाख रुपये की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार।।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा) और थाना झूंसी पुलिस की संयुक्त टीम ने 59 लाख 40 हजार रुपये कीमत की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा) और थाना झूंसी पुलिस की संयुक्त टीम ने 59 लाख 40 हजार रुपये कीमत की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 297 ग्राम स्मैक, बिक्री से प्राप्त नकदी तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार संयुक्त टीम ने 22 जुलाई 2026 को झूंसी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनौटी में कार्रवाई करते हुए राजा यादव (24 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव, निवासी ग्राम सोनौटी, थाना झूंसी, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 297 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जो भुरभुरे तथा कुछ ठोस एवं पाउडरनुमा रूप में थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 59 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
swatantra prabhat uttar pradesh police prayagraj crime news Ndps Act Prayagraj Police Action Jhunsi Police UP Crime Update Illegal Drug Trade Anti Narcotics Operation Narcotics Task Force Narcotics Investigation Crime Branch Prayagraj Prayagraj Smack Seizure Smack Smuggling Case Drug Trafficking Bust Smack Worth 59.40 Lakh Raja Yadav Arrested Sonauti Village Prayagraj Police Crackdown on Drugs Drug Seizure News


Comments